29 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Upay: घर में क्यों रखना चाहिए एक खाली गमला? जानिए क्या कहता है Vastu Shastra

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है। आपकी सुविधाएं बढ़ेंगी और गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। बेहतर होगा कि पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। आपको शाम के वक्‍त किसी जरूरी कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। मित्रों का  समर्थन आप पर बना रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज का दिन आपको संतोष देने वाला होगा। आज कारोबार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मित्रों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और आपका आउटिंग पर जाने का प्‍लान बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। कारोबार को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाणिज्यक मामलों में आपको निरंतरता बनाए रखना होगी। आप किसी के व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचें। सगे संबंधी का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और आज के दिन आपके धन में वृद्धि होगी। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों का सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी और आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। आज आपको किसी जरूरी मामले में परिवार के लोगों से मदद मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान को संस्कारों और परंपराओं का ज्ञान देंगे। करियर को लेकर आप कुछ बचत की योजना में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई मन की बात ना करें, नहीं तो इसका फायदा उठा सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और धन कमाने के मामले में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और आपके पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज किसी काम से आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी और भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सभी का साथ और समर्थन आप पर बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की सलाह है। पैसों की बचत करें तो आपके आगे चलकर काम आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग और साथ बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई निर्णय लेना हो, तो आप उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।  नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों और उनके कामों में वृद्धि कर सकते हैं, जिसके कारण उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख समृद्धि वाला होगा। आज बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। आज धन से जुड़े मामले में कोई फैसला काफी सोचकर करें। आपको रोजगार में सफलता प्राप्‍त होगी।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी जरूरी काम को लेकर बहुत ही सोच विचारकर कोई निर्णय लेना होगा। आपको कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को तेजी से निपटने की कोशिश करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आपका घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-29 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 29 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)