यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली भी रह गए पीछे

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 38वें मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 9 विकेट से बड़ी मात देने में कामयाब रही। मैच में जायसवाल ने टी20 का अपना दूसरा शतक लगाते हुए नाबाद 104 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ेः IPL 2024: चेन्नई टीम को लगा तगड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ ये दिग्गज

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल में शतक लगाने के साथ नया इतिहास भी बनाया। जायसवाल ने 60 गेंदों में 9 चौके और सात छक्को के दम पर 104 रन बनाए और राजस्थान की जीत दिलाई। यह जायसवाल का दूसरा आईपीएल शतक है और जायसवाल ने इसके साथ ही वो कारनामा कर दिखाया है जो लीग में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए थे।

यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला शतक बीते साल वानखेड़े में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ लगाया था। जायसवाल के पहले आईपीएल शतक के दौरान उम्र 21 साल 123 दिन थी। वहीं दूसरा शतक उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही लगाया है और दूसरे शतक के दौरान उनकी उम्र 22 साल 116 दिन रही। ऐसे में जायसवाल आईपीएल में 23 की उम्र से पहले दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Pic Social Media

इसके साथ ही जायसवाल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज केएल राहुल हैं, जिन्होंने मुंबई फ्रेंचाइजी के खिलाफ तीन शतक लगाए हैं। इसके बाद जायसवाल लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
ये भी पढ़ेः IPL 2024: अंपायर से लड़ना से विराट को पड़ा भारी, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना

Pic Social Media

इन दोनों के अलावा क्रिस गेल (Chris Gayle) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2, विराट कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ 2, डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं। जोस बटलर ने कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 2-2 शतक जड़े हैं। अब इस लिस्ट में यशस्वी भी शामिल हो गए।

Pic Social Media

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान की टीम ने 9 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 60 गेंद पर नाबाद 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट पर 183 रन बनाकर मैच को जीत लिया। संजू सैमसन 28 गेंद पर 38 रन बनाकर नॉटआउट रहे। जोस बटलर ने 25 गेंद पर 35 रन बनाए।