19 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीजें, करियर में मिलेगी तरक्की

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। आपके सहयोगियों को इससे जलन महसूस होगी और वे आपकी तरक्‍की से जलेंगे। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज आप कुछ वक्‍त आराम के लिए बिताएंगे। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को अपने हिसाब से बनाने में सफल होंगे। रात्रि में परिवार के किसी सदस्‍य की सेहत को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए सावधानी सतर्कता बढ़ाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। परिवार के सभी सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको पिता के आशीर्वाद व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और जरूरी है कि व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक किसी वाहन के प्रयोग को सावधानी से करें। प्रिय और महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी आपको हर प्रकार की मदद प्राप्‍त हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपके सभी सहयोगी रहेंगे, लेकिन आपको अपनी कार्य योजनाओं पर पूरा फोकस बनाना होगा और आपको बड़े होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आपको चिंता सताएगी, जिसके लिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और राजनीति के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी और आप अपना भी हर कार्य समय से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पाचन क्रिया मंद पड़ सकती है और इस कारण से आपको पेट में दर्द हो सकता है। रात का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

 कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए करियर में एक अच्छा उछाल लेकर आएगा। आपको अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। विभिन्न मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को लाभ होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नये स्रोत बनेंगे। आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, उसके साथ आप समझौता न करें। यदि आपको अपने परिवार के सदस्य कोई सुझाव दें, तो आप उस पर सोच विचार अवश्य करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, लेकिन आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। किसी सहयोगी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये-पैसे के मामले में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध षडयंत्र विफल हो जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। किसी काम में उसके नीति नियमों की अवहेलना ना करें। आपको लेनदेन के मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप किसी निवेश को करने की योजना बना सकते हैं। पार्टनरशिप में किसी काम को करना में आप पार्टनर की बातों पर पूरा ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। परिजनों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आप अपनी योग्यता से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं, जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, उन्हें सावधान रहना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े और जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-19 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 19 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)