13 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें, वरना चली जाएंगी खुशियां

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। आपको कुछ निजी मामलों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। संतान की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको अपने काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपका कोई परिचय आज आपसे किसी बात को करना राज हो सकता है।  विद्यार्थियों का किसी परीक्षा को देना होगा। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। 

वृष राशि (Tauras)–आज का दिन वृषभ जाति के जातकों के लिए एनर्जी से भरपूर होगा। अगर आप किसी यात्रा पर करने की सोच रहे हैं तो इस यात्रा से आपको लाभ होगा। परंतु आज आपका आपके बच्चों से किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है। इसीलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा धैर्य से काम ले। प्रेम प्रसंग और व्यापार की बात करें तो व्यापार में आपको अत्यधिक लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप पर बड़ों का साथ व सहयोग बना रहेगा। शुभ कार्यों में आपके पूरे रुचि रहेगी। आपको किसी काम की लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो आपके काफी कम रुक सकते हैं। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचे नहीं तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

कर्क राशि (Cancer)-आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका कामों पर पूरा फोकस रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। आप किसी की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपनी किसी पुरानी योजना को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने उसमें धन लगाया,तो वह आपके लिए नुकसान लेकर आ सकती हैं। आपको यदि पार्टनरशिप में किसी काम को करने का मौका मिले,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)- आज का दिन आपके लिए मेहनत और लग्न से काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। शिक्षा से जुड़े लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपका किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप किसी से धन ना लें नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपके माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है,जिसके कारण आपके कामों में समस्या आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके कामों को लेकर विरोध कर सकता है। आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)–आज दिन आपको बिजी रखेगा। कुछ खास लोगों की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको खुशी ही मिलेगी। पुराने समय से चली आ रही परिवार संबंधी टेंशन भी कम होगी। मित्रों तथा संबंधियों के बीच मान-सम्मान बना रहेगा।

तुला राशि (Libra)– आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सबको लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप कोई जरूरी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें नहीं तो समस्या आ सकती है। आप अपने कामों के लिए योजना बनाएं तभी वह पूरी हो सकती हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी काम को किया है तो उससे  आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए थोड़ा सावधानी वाला रहेगा। हड़बड़ी में कोई भी कार्य ना करें नहीं तो फिर किये कराए पर पानी फिर सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। आपके विरोधियों से आपको नुकसान पहुंच सकता हैं।जीवन में थोड़ा धैर्य और संयम से काम ले। लंबे समय से चल रही परेशानी को हल करने केलिए नए अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)–धनु राशि वालों का आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप व्यक्तिगत प्रदर्शन से अच्छा नाम कमाएंगे।  कार्य क्षेत्र में आज आपको पूरा साथ मिलेगा लेकिन शारीरिक समस्याओं के कारण आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कामकाज में आज दिल ना दे नहीं तो आपके काम में कर सकते हैं। आज आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा नहीं तो आपके काम रुक सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। 

कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।  आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा।  नौकरी में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है।  आप आज अति उत्साहित होने से बच्चे नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने कामों से एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी पुरानी योजना को लेकर परेशान रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने सहकर्मियों से कोई भी बात नहीं छुपानी है।  माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। 

मीन राशि (Pisces)-रूका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के प्रति विशेष रूप से सजग रहेंगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-13 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 13 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)