14 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Laxmi Ji: बरसाना चाहते हैं लक्ष्मी जी कृपा, तो जरूर ध्यान में रखें ये बातें

मेष राशि(Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है। सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो इससे आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है और आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर ना छोड़ें। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े। आप अपने रूटीन पर फोकस बनाए रखें, तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। आपके आलस्य के कारण आपके काम में आज कुछ ढील हो सकती है, जिसके कारण आपके काफी काम लटक सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। मान सम्मान भी बढ़ेंगे और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन से बचें और अपने काम पर फोकस करें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा। बेहतर होगा कि पैसों की बचत करें और आगे के लिए जोड़कर चलें।

कर्क राशि(Cancer)  आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर काम के लिए रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। टीमवर्क के जरिए काम करके आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सबको साथ जोड़कर चलने की कोशिश भी आपकी कामयाब रहेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आप परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। किसी घर, मकान, दुकान की खरीदारी करने का सपना आज आप पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज आपके सभी कार्य समय पर बनते नज़र आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव आपको प्राप्‍त होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

 कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें माता-पिता से पूछ कर जाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। माताजी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें।

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी और सभी के साथ तालमेल बनाए रखें। आप आवेश में आकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप अपने पद की गरिमा बनाए रखें। घर में लोगों से यदि रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी बड़ी उपलब्धि पूरा ध्यान देना होगा। लोगों के साथ आप विनम्रता बनाए रखें। आपके विभिन्न प्रयास पहले से बेहतर रहेंगे। आपका किसी भूमि, भवन और मकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख समृद्धि से भरा होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानिसक उलझनों के कारण सिरदर्द बढ़ सकता है। संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों के साथ आप सम्मान बनाये रखें और सभी का भरोसा आप जितने में कामयाब रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में मजबूती आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होंगी, जो आपको खुशी देगी। यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आप पारिवारिक मामलों में मनमर्जी चलाने से बचेंगे, उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके उत्‍साह में वृद्धि होगी और आपको हर प्रकार का सहयोग लोगों से मिलेगा। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन आज अनुकूल नहीं है और बेहतर होगा कि आप किसी पर व्यर्थ का संदेह न करें। तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। मातृ पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्तों के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी और आपको लाभ होगा।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कारोबार के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। काम के मामले में आप किसी पर भरोसा न करें। पहले से काम के लिए अच्छा रहेगा। आपको बजट बनाकर चलना अच्छा रहेगा। किसी अजनबी की बातों में ना आएं, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने आवश्यक कामों को लेकर ढील ना बरतें। अपने कामों को पूरा करने के लिए आपको व्यस्तता बनी रहेगी। व्यक्तित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-14 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 14 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)