30 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 30 सितंबर 2025 आश्विन मास का 23वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो शाम 6:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज मंगलवार के दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 3:09 बजे से शाम 4:39 बजे तक रहेगा।
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यह सरस्वती पूजा का दिन है। इसके अलावा दुर्गा अष्टमी और संधि पूजा भी आज ही संपन्न होंगी। साथ ही, वार के अनुसार मंगलवार का व्रत रखने का विशेष महत्व है, जो हनुमान जी को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप काम को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। किसी कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिलेगा, जिसको लेकर आप परेशान चल रहे थे।
वृष राशि (Taurus) वृष राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। दिन परिवार के लोगों के साथ बीतेगा। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। शाम के समय लंबे समय किसी अतिथि का घर पर आना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मानजनक स्थिति प्राप्त होगी। वहीं, रात के समय किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको घर-बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आध्यात्म के कार्यो में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास में मजबूत रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों को आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिख रही है। व्यावसायिक योजनाएं के आगे बढ़ने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो आगे चलकर आपको इसपर पछताना पड़ सकता है। शाम के समय धार्मिक कार्यों से मन को शांति प्राप्त होगी।
सिंह राशि (Leo) आज आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लिए आज का दिन सफलता लेकर आएगा। व्यावसायिक और नौकरी से संबंधित कार्यों में लाभ मिलेगा। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। घर की समस्याओं का समाधान होगा। शासन से सहयोग मिलने के संकेत दिख रहे हैं। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ के योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। परिवार में सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। श्रीभगवान जी की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और मान सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी वाणी पर संयम रखें। इससे आप विपरीत परिस्थितियों में पड़ने से बच सकते हैं। शाम का समय मौज-मस्ती में बीत सकता है।
ये भी पढ़ेंः Astrology: इन राशियों का आज से भाग्य परिवर्तन शुरू, 10 अक्टूबर तक सूर्य गोचर
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी शौक और मौज की चीजों में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिली, तो आप उस पर खरी उतरेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों को खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। घरेलू जरूरतों पर अधिक खर्च होने की संभावना दिख रही है। जीवन में आरामदायक साधनों की वृद्धि होती दिख रही है। कोई कर्मचारी या रिश्तेदार आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। आपका धन फंसा हुआ दिख रहा है। ऐसे में पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांकि आखिर में सफलता आपको ही मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा रखना होगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको छुटपुट लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की सेहत को लेकर आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी और आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें।
ये भी पढ़ें: Diwali: दिवाली बाद इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र बनाएंगे त्रिकोण राजयोग
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों का आज वैवाहिक जीवन आनंदमय दिख रहा है। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहे हैं। बिजनेस में प्रगति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मानसिक बोझ से मुक्त मिल सकती है। शाम के समय घूमते-फिरने का समय मिलेगा। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। मानसिक तनाव कम रहेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
