Punjab के लोगों के अच्छी ख़बर..मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

पंजाब

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि पंजाब का मौसम बदलने लगा है। अब पंजाब (Punjab) में धूप खिलने का दौर शुरु हो गया है और दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः पंजाब-दिल्ली फ्लाइट टिकट में ज़बरदस्त उछाल..वजह भी जान लीजिए

Pic Social Media

हालांकि, 15 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को भी पंजाब के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान अभी भी कई जिलों में सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि रविवार को मोगा में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री था जो पंजाब में सबसे कम था।

साथ ही अमृतसर, जालंधर, फरीदकोट, बरनाला, रोपड़, फिरोजपुर में तापमान 4.0 डिग्री, लुधियाना में 8.1 डिग्री और चंडीगढ़ में 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी के तीसरे सप्ताह में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।