Rajyog: इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जो इस दौरान विशेष रूप से लाभान्वित होंगी।
Rajyog: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, कुंडली में बनने वाले कुछ विशेष योग (Special Yog) व्यक्ति को धन-दौलत, सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। अक्टूबर 2025 में वैभव के दाता शुक्र ग्रह (Planet Venus) अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जिससे नीचभंग राजयोग (Neechabhang Rajyog) का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जो इस दौरान विशेष रूप से लाभान्वित होंगी। इन राशियों के जातकों को आकस्मिक धनलाभ, करियर में तरक्की और फंसे हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं और इनके लिए क्या खास है?

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग बेहद सकारात्मक रहेगा। इस दौरान शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में संचरण करेंगे, जिससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे और कारोबार में सफलता मिलेगी। खास तौर पर प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद और रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। यह समय नए प्रोजेक्ट शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए भी अनुकूल है। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लिए नीचभंग राजयोग भाग्यवर्धक साबित होगा। शुक्र ग्रह आपके भाग्य और विदेश भाव में संचरण करेंगे, जिससे आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। देश-विदेश की यात्राएं हो सकती हैं और धार्मिक या मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बिताया समय आनंददायक रहेगा। रचनात्मकता व्यक्त करने और जीवन का आनंद लेने के लिए यह समय शानदार है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इस दौरान सफलता मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से बेहद फायदेमंद रहेगा। यह योग आपके कर्म भाव में बन रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में विशेष तरक्की के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि कला, लेखन, संगीत या प्रदर्शन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी प्रतिभा चमकेगी। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को भी इस दौरान अच्छा धनलाभ होने की संभावना है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
