यह लंदन तक नॉन-स्टॉप उड़ान भर सकता है, 35 करोड़ इंटीरियर पर खर्च
Adani’s Luxury Jet: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदानी (Gautam Adani) ने अपने लग्जरी बेड़े में एक और बिजनेस जेट शामिल कर लिया है। अदानी ने अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग (Boeing) से 737-मैक्स 8-बीबीजे सीरीज का जेट (VT-RSA) खरीदा है। इसकी कीमत करीब 1000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह जेट न केवल अपनी कीमत के लिए चर्चा में है, बल्कि इसके 5-स्टार होटल जैसे इंटीरियर और लंबी दूरी की उड़ान क्षमता के लिए भी सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात यह है कि यह विमान लंदन तक नॉन-स्टॉप उड़ान भर सकता है, जबकि अमेरिका और कनाडा तक यह एक बार ईंधन भरने के बाद पहुंच जाता है।

आपको बता दें कि अदानी (Adani) का यह नया जेट स्विट्जरलैंड के बेसल शहर से 6300 किलोमीटर की दूरी तय कर 9 घंटे में गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 10 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरा। इस विमान का स्वागत वाटर कैनन सैल्यूट के साथ किया गया, जो इसकी भव्यता और महत्व को दर्शाता है। यह जेट अदानी समूह की कर्णावती एविएशन कंपनी के बेड़े में शामिल हो गया है।
ये भी पढ़ेंः Boarding Pass: अब Whatsapp पर आएगा बोर्डिंग पास, इस एयरलाइंस ने शुरू की सर्विस
35 करोड़ रुपए का अल्ट्रा-लग्जरी इंटीरियर
इस बिजनेस जेट (Business Jet) का इंटीरियर स्विट्जरलैंड में 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें दो साल का समय लगा। यह अल्ट्रा-लग्जरी एयरक्राफ्ट सुइट बेडरूम, बाथरूम, प्रीमियम लाउंज और कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुविधाओं से लैस है। 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते समय यह जेट किसी फाइव-स्टार होटल जैसा अनुभव देता है, जो इसे उद्योगपतियों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।

अदानी के पास अब 10 बिजनेस जेट
अदानी समूह (Adani Group) की कर्णावती एविएशन कंपनी के पास इस नए बोइंग जेट के साथ अब कुल 10 बिजनेस जेट का बेड़ा है। इनमें अमेरिकी बोइंग-737 सबसे महंगा है, जबकि कनाडा, ब्राजील और स्विस सीरीज के अन्य जेट भी शामिल हैं। इसके अलावा, अडाणी ने बी-200, हॉकर्स और चैलेंजर सीरीज के तीन पुराने जेट बेच दिए हैं, जिससे उनके बेड़े को और आधुनिक बनाया गया है।
मुकेश अंबानी ने भी खरीदा ऐसा ही जेट
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी 24 अगस्त 2024 को बोइंग 737 मैक्स सीरीज का एक जेट खरीदा था, जो भारत में इस तरह का पहला विमान है। इस सीरीज के 200-सीटर विमानों का उपयोग अकासा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस भी करती हैं, लेकिन अब उद्योगपति इसे निजी उपयोग के लिए पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेंड भारत में निजी जेट की बढ़ती मांग को दर्शाता है।
ये भी पढ़ेंः Free Airport Lounge: फ्री में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, इन कार्ड्स में कोई एक जरूर रखें
भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं अदानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम अदानी (Gautam Adani) वर्तमान में मुकेश अंबानी के बाद भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 60.3 अरब डॉलर (करीब 5 लाख करोड़ रुपये) है। ब्लूमबर्ग की अमीरों की सूची में वे 21वें स्थान पर हैं और दुनिया के शीर्ष 30 धनकुबेरों में शामिल हैं। इस नए जेट की खरीद उनकी संपत्ति और प्रभाव को और उजागर करती है।
