Rajasthan

Rajasthan: बारिश आपदा में राहत के लिए 24×7 तैयार भजनलाल सरकार, CM शर्मा ने संभाली कमान

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan में हो रही भारी बारिश को देखते हुए CM शर्मा ने स्वयं आपदा राहत प्रबंधन की कमान संभाल ली है।

Rajasthan News: राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने आपदा राहत प्रबंधन (Disaster Relief management) की कमान संभालते हुए सक्रियता दिखाई है। बता दें कि मुख्यमंत्री निवास पर उच्चस्तरीय बैठक के बाद उन्होंने जयपुर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी की और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकार अलर्ट मोड (Alert Mode) पर है और हर स्तर पर आमजन की सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध, नदियां और तालाबों के भरने के कारण निचले व बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स की टीमें पूरी तैयारी के साथ तैनात रहें। जलभराव वाले क्षेत्रों में साफ पानी, खाद्य सामग्री, दवाइयां और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: RGHS में पारदर्शिता के लिए एंटी फ्रॉड यूनिट का गठन, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

जयपुर में 2.5 घंटे का फील्ड निरीक्षण

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर के बी-टू बाईपास रोड, सांगानेर, सुमेर नगर, सूरजमल सर्किल, मुहाना मंडी और चौरडिया पेट्रोल पंप का दौरा किया। जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और ड्रेनेज समस्याओं को देखते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए। द्रव्यवती नदी का निरीक्षण कर वृक्षों की छंटाई और नालों की मरम्मत का आदेश दिया। कच्ची बस्तियों में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने को कहा।

सांगानेर में विकास कार्यों को गति

सांगानेर कैंप कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर जलभराव की स्थिति जानी गई। मुहाना मंडी और सूरजमल सर्किल में सड़क मरम्मत और सर्किल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। चौरडिया पेट्रोल पंप से मालपुरा गेट तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की प्रगति की समीक्षा की और जनता से सीधा फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण और स्वास्थ्य विभागों को समन्वय के साथ राहत कार्य करने के निर्देश दिए। मीडिया, सोशल मीडिया, चेतावनी बोर्ड और स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने किया रामदेवरा में नेत्र कुंभ-2025 का शुभारंभ

किसी भी आपदा की सूचना तत्काल दें

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेशवासियों से बारिश के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। किसी भी आपदा की स्थिति में राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 1070, 112 और जिला स्तरीय 1077 पर तुरंत सूचना देने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार 24×7 सहायता के लिए तत्पर है।