Rahu Gochar In Kumbh

Rahu Gochar In Kumbh: 2026 तक इन ग्रहों को मिलेगा Rahu का साथ, सुख-संपत्ति बनी रहेगी!

Yours राशि
Spread the love

Rahu Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह 5 दिसंबर 2026 तक कुंभ राशि में रहने वाला है।

Rahu Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह 5 दिसंबर 2026 तक कुंभ राशि (Aquarius) में रहने वाला है। मई 2025 में शनि (Saturn) की राशि कुंभ में प्रवेश कर चुके राहु का यह गोचर (Gochar) कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान इन राशियों को करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में अपार वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां और राहु का गोचर इनके लिए क्या लाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए राहु का गोचर 2026 के अंत तक करियर और कारोबार के क्षेत्र में शुभ फलदायी रहेगा। राहु इस राशि से कर्म भाव में विचरण करेगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ-साथ माता-पिता और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए राहु का गोचर भाग्य स्थान पर होने से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। करियर में सफलता और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। इस दौरान धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और देश-विदेश की यात्राओं के अवसर मिल सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए राहु का गोचर छठे स्थान पर होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे और दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे करियर में नई ऊंचाइयां छूने के अवसर बनेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

राहु का महत्व

वैदिक ज्योतिष में राहु को कठोर वाणी, यात्रा, धार्मिक कार्यों और चुनौतियों का कारक माना जाता है। यह ग्रह हर 18 महीने में राशि परिवर्तन करता है और 5 दिसंबर 2026 तक कुंभ राशि में रहेगा। इस गोचर का प्रभाव इन तीन राशियों के लिए सुख, समृद्धि और आर्थिक लाभ का कारण बनेगा।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।