Punjab

Punjab सरकार का बड़ा फैसला, एससी परिवारों का 68 करोड़ का कर्ज होगा माफ

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab सरकार के फैसले से 4727 परिवारों को होगा फायदा

Punjab News: पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के हज़ारों परिवारों को राहत दी है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 31 मार्च 2020 तक जिन एससी परिवारों ने भूमि विकास (Land Development) के लिए कर्ज लिया था, उनका 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ (Loan Waiver) किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि सरकार ने अपना वायदा निभाया है और इस फैसले से 4727 एससी परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब इन परिवारों को कोई ब्याज या मूलधन वापस नहीं देना होगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab: प्रवासी पंजाबियों की 600 से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान: Kuldeep Dhaliwal

सरकार ने यह कर्ज माफी 2025 के बजट में शामिल किया था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत जिस कर्ज को माफ किया गया है, उसमें 30 करोड़ रुपये की मूल राशि, 22 करोड़ रुपये का ब्याज और 15 करोड़ रुपये का पेनल इंटरेस्ट शामिल है। यह कर्ज 20 साल से लंबित था।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने यह भी कहा कि अनुसूचित जातियों के भूमि विकास से जुड़े कर्ज की रिकवरी रेट 84 प्रतिशत है, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस साल अब तक संबंधित संस्था द्वारा 847 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने राज्य के लिए मजबूत और प्रगतिशील भूमि पूलिंग नीति को दी मंज़ूरी

सीएम मान ने कहा कि यह फैसला केवल कर्ज माफी नहीं, बल्कि एससी वर्ग के लोगों को नई शुरुआत और रोजगार का अवसर देने की दिशा में सरकार का एक अहम कदम है। वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव से जुड़े सवालों पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘कहीं देश में ‘वन नेशन, वन हस्बैंड’ लागू न कर दिया जाए।’