Media Jobs: मीडिया में नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। देश के दो बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में पत्रकारों के लिए वेकेंसी निकली है। दोनों संस्थानों की ओर से सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर, वीडियो एडिटर और वीडियो प्रड्यूसर जैसे पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
ये भी पढ़ें: Shubhankar Mishra: क्या फिर से Tv में वापसी करने जा रहे हैं शुभांकर मिश्रा?

जागरण समूह की डिजिटल शाखा ‘जागरण न्यू मीडिया’ ने सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां नोएडा स्थित कार्यालय के लिए की जा रही हैं। चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगी।
- इंटरव्यू की तारीख: 4 जून 2025
- समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
- स्थान: डब्ल्यूटीटी टावर, 20वीं मंज़िल, सेक्टर-16, नोएडा
योग्यता और अनुभव:
सब एडिटर के लिए 1.5 से 4 साल का अनुभव अनिवार्य
सीनियर सब एडिटर के लिए 4 से 7 साल का अनुभव जरूरी
ग्रेजुएशन, मंगल टाइपिंग, और अच्छा न्यूज सेंस अनिवार्य योग्यता
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड रिज्युमे और लैपटॉप साथ लाना होगा
इन पदों पर चयन रियल टाइम और हाइपरलोकल बीट के लिए किया जाएगा।

दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में वैकेंसी
दूसरी ओर, दैनिक भास्कर की डिजिटल टीम में वीडियो एडिटर और वीडियो प्रड्यूसर के पदों पर नियुक्ति की जानी है। ये वैकेंसी भोपाल स्थित अंग्रेजी डिजिटल टीम के लिए है। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन में दिए गए QR कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं।
