Punjab: जनता का प्यार और आशीर्वाद जीत में बदलेगा: हरजोत बैंस

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद जीत में बदलेगा। पंजाब में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। उन्होंने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सुनामी आई है। इस सुनामी में विपक्ष हवा में उड़ जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः CM भगवंत मान के मुरीद हुए विरोधी..कह दी बड़ी बात

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा (Anandpur Sahib Lok Sabha) में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने बाइक रैली निकाली। रैली में समर्थकों की भारी भीड़ रही। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि हर जगह आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की चर्चा हो रही है। जल्द ही जनता का प्यार जीत में बदलेगा।

ये भी पढ़ेः Ranchi में CM भगवंत मान का बीजेपी पर तीखा हमला..BJP का मतलब समझाया

बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) इस बार सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।