Punjab News: मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा- नशे के खिलाफ तेज होगा अभियान
Punjab News: पंजाब सरकार नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। युवाओं के भविष्य को अंधकार से बचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने जिला प्रशासनिक परिसर, बरनाला में सिविल, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब में नशा तस्करों (Drug Smugglers) के लिए अब कोई जगह नहीं है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM का ‘मिशन रोज़गार’ जारी, अब तक युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बैठक के दौरान मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने कहा कि पंजाब में नशा तस्करों के लिए अब कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खात्मे और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए अभियान को और अधिक तेज किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों ने अपनी गतिविधियों और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी।
175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ ली शपथ
बैठक में डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ (Deputy Commissioner T. Benith) ने कहा कि जिले की 175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ शपथ ली है। जिला प्रशासन द्वारा नशा छोड़ चुके युवाओं को प्रेरित कर अन्य लोगों को भी इस दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिला स्तर पर ‘लाइट एंड साउंड शो’ का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोगों ने भाग लिया। अब यह अभियान और अधिक व्यापक होगा, जिसके तहत गांवों में नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने प्रशासन को निर्देश दिए कि हर गांव और शहर में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नशे की चपेट में आ चुके लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: ‘AAP’ पूरी ताकत से ‘वक्फ विधेयक’ का करेगी विरोध: CM Mann
पिछली सरकारों ने नहीं की कोई ठोस कार्रवाई
मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लेकिन सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पिछले तीन वर्षों से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।
