Punjab

Punjab News: ‘AAP’ पूरी ताकत से ‘वक्फ विधेयक’ का करेगी विरोध: CM Mann

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: CM भगवंत मान ने कहा- हम मुसलमानों के साथ हैं

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोमवार को वक्फ विधेयक को लेकर विरोध जताया है। बता दें कि वक्फ विधेयक (Waqf Bill) पर देशभर में सियासी हलचल मच गई है। जहां केंद्र की बीजेपी सरकार इसे लागू करने की तैयारी में है, वहीं विपक्षी दल इसे अल्पसंख्यकों (Minorities) के खिलाफ मानते हुए विरोध कर रहे हैं। इस बीच, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी इस विधेयक का पूरी ताकत से विरोध करेगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab: ईद पर CM Mann ने दिया तोहफा.. इस शहर में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ है, और इसलिए आम आदमी पार्टी (AAP) इसे संसद से लेकर पंजाब विधानसभा तक हर मंच पर चुनौती देगी।

मुस्लिम समुदाय के साथ खड़ी है ‘AAP’

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कहा कि मुस्लिम भाई इस विधेयक का पुरजोर विरोध कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, ‘हम इस विधेयक के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और इसे संसद में पारित नहीं होने देंगे।’

हर तबके की भलाई के लिए प्रतिबद्ध: CM मान

सीएम मान (CM Mann) ने अपने बयान में कहा कि उनकी सरकार समाज के हर तबके की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वक्फ संपत्तियों से जुड़े इस विधेयक को अल्पसंख्यकों के खिलाफ करार दिया और कहा कि इससे उनकी धार्मिक और सामाजिक स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है।

क्या है विवाद का कारण?

वक्फ विधेयक (Waqf Bill) पर 31 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति की 655 पन्नों की रिपोर्ट 30 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी गई थी। समिति ने 15-11 के बहुमत से सत्तारूढ़ बीजेपी के सदस्यों द्वारा सुझाए गए बदलावों वाली रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था। विपक्ष का आरोप है कि यह विधेयक वक्फ बोर्ड को कमजोर करने और अल्पसंख्यकों की संपत्तियों को प्रभावित करने का एक प्रयास है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM ने मुस्लिम भाइयों को ईद का तोहफ़ा दिया; मलेरकोटला के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की घोषणा की

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने इस विधेयक के खिलाफ संसद में जोरदार विरोध करने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी और सरकार को इसे वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी हर मंच पर मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।