Punjab में भ्रष्टाचार करने वालों पर होगी बड़ी कार्यवाही, मान सरकार ने जारी किया आदेश
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब (Corruption Free Punjab) बनाना चाह रहे हैं। इसके लिए सीएम मान भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त एक्शन लेते हैं। इसी क्रम में पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि उनके क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ तो उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार ने किया पंजाब में इस दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और दफ्तर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि मान सरकार (Mann Government) ने राज्य के सभी डी.एम., एस.डी.एम., एस.एस.पी. और एस.एच.ओ. को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रष्टाचार (Corruption) रोकने के सख्त आदेश दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार रोकने में विफल रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि इस विषय में आम जनता और संबंधित क्षेत्रों के विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि क्षेत्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयास सही दिशा में हो रहे हैं और अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब पुलिस में निकली बंपर भर्ती, कैसे करें आवेदन? यहां जानिए पूरी जानकारी
मान सरकार की तरफ से उठाया गया यह कदम भ्रष्टाचार पर काबू पाने और सरकार के कामकाजी माहौल को पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। भगवंत मान सरकार के इस कदम का उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना और पंजाब को एक स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देना है। इससे पहले भी पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने वाट्सएप नंबर 9501200200 जारी किया है जिससे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोग शिकायत कर सकें। सरकारी आंकड़े के मुताबिक इसके बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस नंबर के जारी होने के बाद सरकार को भ्रष्टाचार के कई मामले मिले और जांच के बाद गिरफ्तारियां भी हुईं। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ने भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों से लेकर आईएएस अधिकारियों तक पर शिकंजा कसा है। –
