Punjab: पंजाब में इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, यहां जानिए कैसे करें अप्लाई
Punjab News: पंजाब के युवाओं को लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की मान सरकार (Mann Government) लगातार युवाओं को राज्य में रोजगार उपलब्ध करा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकारी विभाग के खाली पदों पर भर्ती निकाल कर युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। इसके साथ ही सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब में योग्यता के आधार पर नौकरी..3 साल में 50 हजार लोगों को मिला रोजगार

पंजाब की भगवंत सिंह मान ने युवाओं को खुश करते हुए एक और भर्ती का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Punjab State Power Corporation Limited) ने असिस्टेंट लाइनमैन (Assistant Lineman) के 2500 पदों पर भर्तिया निकाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य में विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके लिए पंजाबी भाषा के साथ 10वीं पास, लाइनमैन ट्रेड में ITI की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं 21 फरवरी से आवेदन शुरू होगा, जो 13 मार्च तक चलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए कैसे करें अप्लाई
इस भर्ती के लिए आपको आवेदन करने के लिए सबसे ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपको होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर Click करना होगा।
अब जरूरी डिटेल्स दर्ज कर, मांगे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करेंके., इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: जालंधर बनेगा सीएम मान का नया ठिकाना..शिफ्टिंग की तैयारियां शुरू
आयु सीमा भी जान लीजिए
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 37 साल
फार्म फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 944 रुपए
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 590 रुपए
कितनी मिलेगी सैलरी
आपको बता दें कि इस पद के लिए 19000 रुपए प्रतिमाह सैलरी निर्धारित की गई है।
