Vastu Tips: तुलसी के पास गलती से भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो…
Vastu Tips: तुलसी को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। तुलसी न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसकी विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार करता है। इसे घर के आंगन या में रखा जाता है, जहां इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी के पास कुछ चीजें रखना घर की सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) प्रभावित होती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक तुलसी के पास कुछ वस्तुओं को रखना घर में निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) का संचार कर सकता है, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव हो सकता है। आइए जानें उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी तुलसी के पास न रखें।
ये भी पढ़ेंः Unlucky Colour: गलती से भी इस रंग का पेंट घर में मत लगाना..नहीं तो…!

तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए
सनातन धर्म (Sanatana Dharma) में तुलसी का पौधा पूजनीय माना गया है। वास्तु के मुताबिक घर पर तुलसी को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु को भी बहुत ही प्रिय है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी के पास कुछ चीजों को रखने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है और घर पर समस्या आती है।
तुलसी को हमेशा रखें साफ व स्वच्छ स्थान पर
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक तुलसी के पास कूड़ा या कड़ादान रखना बहुत ही अशुभ माना गया है। वास्तु के मुताबिक इससे घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता का आगमन होता है। तुलसी के पौधे को हमेशा साफ व स्वच्छ स्थान पर ही रखना चाहिए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मांस-मदिरा
कभी भी तुलसी के पौधे के पास बैठकर मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही तुलसी के पास रखना ही चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे मां लक्ष्मी के रुष्ट होने की भी मान्यता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोने से पहले महिलाएं जरूर करें ये काम, जीवन में आएगी खुशहाली
तुलसी के पास न रखें जूते-चप्पल
कभी भी भूलकर भी तुलसी के आसपास जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से तुलसी की पवित्रता कम होती है और घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ने लगता है। इससे परिवार में तनाव व सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
तुलसी के पास न रखें कांटेदार पौधे
तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस भी नहीं लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कांटेदार पौधे निगेटिव एनर्जी का संचार करते हैं, जिससे घर में तनाव का माहौल रहता है और सुख-समृद्धि में बाधा आती है।
तुलसी के पास न रखें शिवलिंग
वास्तु के जानकार बताते हैं कि तुलसी के पास शिवलिंग रखना शुभ नहीं होता है। हिंदू धर्म में तुलसी और शिवलिंग दोनों ही पवित्र व पूजनीय हैं। लेकिन इन दोनों को एक साथ रखने से घर में अशांति का माहौल बनता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
