Punjab: पंजाब में अवैध कॉलोनियों पर गिरी गाज, CM मान का बड़ा एक्शन
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब को रंगला पंजाब (Rangla Punjab) बनाने और राज्य की खुशहाली के लिए लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री मान सरकारी कामों में बाधा डालने वाले और अवैध कामों को करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं। इसी क्रम में मान सरकार (Mann Government) के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन की टीमें अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
ये भी पढे़ंः Ludhiyana: लुधियाना में आज AAP की रैली..जानिए क्यों रही ख़ास?

इसी कड़ी में, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद दीनानगर अरुण कुमार, एस.डी.ओ. गुरेंदर सिंह और जूनियर इंजीनियर मनप्रीत सिंह की टीम ने भूतनाथ मंदिर के पास और अवांखा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी 2 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई पंजाब अपार्टमेंट और प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट (पापरा) 1995 के उल्लंघन की वजह से हुई है। बता दें कि पंजाब के मुखिया भगवंत सिंह मान का सख्त आदेश है कि निर्माण में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनपर जुर्माना भी लगाया जाए।
ये भी पढे़ंः Punjab सरकार उद्योग की सुविधा के लिए पुल की तरह काम कर रही है: CM Mann
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी के अनुसार भविष्य के सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) की हिदायतों के अनुसार अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले नोटिस जारी किया जाता है, इसके बाद कार्रवाई की जाती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
उन्होंने साफ-साफ बताया कि अवैध कॉलोनियों (Illegal Colonies) को काटने वाले व्यक्तियों पर पापरा अधिनियम-1995 के संशोधन 2024 के तहत 5 से 10 साल की कैद और 25 लाख से 5 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
