Punjab

Punjab: CM मान ने सौंपे 951 E.T.T. शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, अध्यापकों को लेकर कही बड़ी बात

पंजाब
Spread the love

Punjab की मान सरकार ने मात्र 36 महीनों में 52,000 से ज्यादा लोगों को दी सरकारी नौकरी

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अध्यापकों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) की भगवंत सिहं मान की नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने में एक नया मील का पत्थर स्थापित की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब की सत्ता संभालने के मात्र 36 महीनों के भीतर राज्य के युवाओं को 52,606 नौकरियां देकर एक नया इतिहास बनाए हैं। इसी क्रम में सीएम मान गुरु नानक देव भवन में 951 ई.टी.टी. शिक्षकों (951 E.T.T. Teachers) को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कदम पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।

ये भी पढे़ंः Punjab: शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उत्साह से कर रहे हैं कार्य: CM Mann

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने नवनियुक्त शिक्षकों से शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाकर राज्य में शिक्षा क्रांति के दूत के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की आधुनिक शिक्षण विधियों से सुसज्जित ये शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे जिससे वे अपने जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इससे राज्य की समग्र शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी, क्योंकि ये शिक्षक शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

शिक्षकों करेंगे केवल शिक्षण कार्य

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि वह स्वयं एक शिक्षक के बेटे हैं और अच्छे से जानते हैं कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं जो विद्यार्थियों को अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर और अन्य नेता बनने के लिए तैयार करते हैं। सरकारी स्कूलों के शिक्षक ज्यादा योग्य और सक्षम होते हैं, लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें कुछ गैर-शैक्षणिक कार्यों में भी लगा दिया था। सीएम ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग केवल शिक्षण कार्यों के लिए ही किया जाए। पहले राज्य की जमीनी हकीकत से अंजान कॉन्वैंट स्कूलों में पढ़े नेताओं ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की अनदेखी कर दी थी जिससे पंजाब विकास की दौड़ में काफी पीछे छूट गया था।

ये भी पढे़ंः Punjab: केजरीवाल की नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, 1 अप्रैल से होगा जन आंदोलन

सीएम मान (CM Mann) ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को उनकी रुचि के मुताबिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें जिससे वे अपने लिए उपयुक्त करियर का चयन कर सकें। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने मात्र 36 महीनों में 52,000 से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं। अब तक किसी एक की भी नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती नहीं दी गई है। यह पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है कि इन युवाओं को पूरी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पंजाब का कोई भी व्यक्ति मजबूरी में विदेश न जाए। राज्य सरकार के अथक प्रयासों से अब विदेश जाने की प्रवृत्ति में कमी आई है और युवा विदेश से लौटकर पंजाब में सेवा करने की रुचि दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी द्वारा अपनी विरोधी राजनीतिक पार्टियों को खत्म करने के लिए किए जा रहे सीमा निर्धारण का कड़ा विरोध करने के लिए आम आदमी पार्टी समान विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टियों के साथ हाथ मिलाएगी। वह केंद्र सरकार की गैर-लोकतांत्रिक कार्यशैली का विरोध करने के लिए चेन्नई का भी दौरा करेंगे जिससे बीजेपी और उसके गठबंधन की संदेहास्पद नीयत उजागर हुई है। लोकतंत्र को कुचलने वाले केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ सभी दल एकजुट होंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे।