Punjab

Punjab: नकल मुक्त परीक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम, बोर्ड परीक्षा में नकल कराने पर 2 टीचर सस्पेंड

पंजाब
Spread the love

Punjab: बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता पर जोर, मान सरकार ने की सख्त कार्रवाई

Punjab News: पंजाब में इन दिनों बोर्ड परीक्षा चल रही है। पंजाब की मान सरकार बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन कराने के लिए लगी हुई है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली सरकार नकल कराने वाले लोगों के खिलाफ बड़ा एक्शन ले रही है। इसी क्रम में मान सरकार (Mann Government) का स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरदासपुर (Education Department) के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Government Model Senior Secondary School) में परीक्षा नियमों के उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग (Education Department) ने परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट और निगरानी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
ये भी पढे़ंः Punjab सरकार उद्योग की सुविधा के लिए पुल की तरह काम कर रही है: CM Mann

Pic Social Media

आपको बता दें कि 17 मार्च को 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने एक गंभीर अनियमितता पकड़ी थी। निगरान शिक्षक किरणदीप कौर परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन लेकर गईं थी। वह वॉट्सऐप के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर मंगवा रही थीं। यह घटना राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालक) गुरदासपुर की है।

सुपरिटेंडेंट अश्विनी कुमार ने परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन की अनुमति देकर घोर लापरवाही किए। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) के निर्देश पर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। शिक्षा मंत्री बैंस (Education Minister Bains) ने इस मामले को लेकर कहा कि पंजाब सरकार गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष शिक्षा प्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने साफ किया कि परीक्षाओं में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें लगातार निगरानी कर रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

निलंबित शिक्षक करेंगे डीईओ को रिपोर्ट

इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन की अवधि के दौरान वे गुरदासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को रिपोर्ट करेंगे, जहां उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिरिक्त विशेष टीमें गठित की जाएं और फ्लाइंग स्क्वॉड की संख्या और ज्यादा बढ़ाई जाए, जिससे ऐसी अनुचित गतिविधियों का पूरी तरह से उन्मूलन किया जा सके और परीक्षाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

ये भी पढे़ंः Punjab: ‘पिछली सरकारों की गड़बड़ियों को ठीक किया, अब सुपरफास्ट मोड में चलेगी सरकार’- Arvind Kejriwal

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार एक ऐसा शैक्षिक माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां केवल योग्यता ही सफलता का निर्धारण करेगी। उन्होंने दोहराया कि इस सिद्धांत से किसी भी तरह से भटकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।