Punjab News: पंजाब के जालंधर में बीजेपी से चुनी गई पार्षद सत्या रानी ‘आप’ पार्टी में शामिल हो गई हैं।
Punjab News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में बीजेपी से चुनी गई पार्षद सत्या रानी (Satya Rani) ‘आप’ पार्टी में शामिल हो गई हैं। सत्या रानी (Satya Rani) अपने परिवार के साथ ‘आप’ में शामिल हुईं। उनके ‘आप’ में शामिल होने से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। लेकिन चर्चा है कि आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों (Opposition Parties) के 2-3 और पार्षदों को पार्टी में शामिल करने की कोशिश में है। जिससे एक मजबूत जमीन तैयार की जा सके। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: डॉ. रवजोत सिंह ने गऊघाट साहिब में पंपिंग स्टेशन के वैकल्पिक प्रबंधों का किया निरीक्षण

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कैबिनेट मंत्रियों ने बीजेपी पार्षद को ‘AAP’ में कराया शामिल
पंजाब सरकार (Punjab Government) के कैबिनेट मंत्री और जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने सत्या रानी और उनके साथियों को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल कराया। आने वाले दिनों में, पार्षद विनीत धीर को जालंधर का मेयर बनाए जाने की संभावना है, बस इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। इसके लिए एक मजबूत रणनीति तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मेयर के नाम की घोषणा पार्टी के हाईकमान द्वारा जल्द की जाएगी।
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार चारा उत्पादन में सुधार के लिए अल्फाल्फा की खेती को देगी बढ़ावा
