Punjab News: पंजाब की मान सरकार राज्य के लोगों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) राज्य के लोगों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने विभागीय अधिकारियों को ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ (Sade Buzurg Sadda Maan) मुहिम के अनुसार चल रहे वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर पर सर्वेक्षण में तेजी लाने के आदेश दिए। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: 120 दिनों में 663 नए कृषि सोलर पंप लगाए जाएंगे: Aman Arora

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि मंत्री बलजीत कौर (Minister Baljit Kaur) ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान उन बुजुर्गों पर खास फोकस किया जाए जो पेंशन से वंचित हैं, जो बीमार हैं और इलाज नहीं करवा सकते, और जो बुजुर्ग अपने बच्चों से अनदेखी का सामना कर रहे हैं। इनसे संबंधित पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर जरूरी कार्रवाई की जाए।
एम-सेवा ऐप के माध्यम से किया जा रहा सर्वेक्षण
मंत्री बलजीत कौर (Minister Baljit Kaur) ने आगे कहा कि बुजुर्गों के जीवन में बेहतरी लाने के लिए तैयार की गई योजनाओं को ग्राउंड जीरो पर यथाशीघ्र प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
ये भी पढ़ेः Punjab: गुरमीत सिंह खुडियां ने कपूरथला में पशु सिविल अस्पताल का किया उद्घाटन
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ (Sade Buzurg Sadda Maan) मुहिम के अनुसार विभागीय पर्यवेक्षकों द्वारा एम-सेवा ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने होशियारपुर, फिरोजपुर, एस.ए.एस.नगर और पठानकोट जिलों द्वारा किए गए सर्वेक्षण में तेजी की सराहना की।
