Punjab में अब नागरिक सुरक्षा अभ्यास इस दिन आयोजित किया जाएगा।
Punjab News: पंजाब में अब नागरिक सुरक्षा अभ्यास (Civil Defense Exercises) 3 जून को आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित इस तारीख को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि, इससे पहले यह अभ्यास गुरुवार को आयोजित होना था, लेकिन पंजाब सरकार (Punjab Government) ने इसमें बदलाव का अनुरोध किया था। पढ़िए पूरी खबर…

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने केंद्र को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि उनके नागरिक सुरक्षा कर्मी इन दिनों राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। इसके चलते राज्य ने 3 जून की नई तारीख प्रस्तावित की थी, जिसे केंद्र ने मंजूरी दे दी है।
ये बी पढ़ेंः Punjab: सैनिक स्कूल कपूरथला की मांगें होंगी पूरी, पंजाब सरकार ने किया MoA साइन
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी कारणवश केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक की पश्चिमी सीमा से सटे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास कराने का निर्णय लिया था। इस अभ्यास का नाम ‘ऑपरेशन शील्ड’ रखा गया था।
इस अभ्यास के दौरान नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को दुश्मन देशों के विमानों, ड्रोन और मिसाइल जैसे हवाई हमलों से निपटने की रणनीति और उपायों की ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले यह अभ्यास गुरुवार को होना था, लेकिन पंजाब सरकार (Punjab Government) के आग्रह के बाद अब राज्य में इसे 3 जून दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान में अब तक 8,000 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार: Harbhajan Singh ETO
