30 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 30 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शुक्रवार रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 30 मिनट तक रवि योग रहेगा। बता दें कि रवि योग में किया गया कार्य जरूर सफल होता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन करियर और धन दोनों क्षेत्रों में धीरे-धीरे सुधार लेकर आ रहा है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं। किसी बड़े क्लाइंट से डील फाइनल हो सकती है। पार्ट टाइम काम या फ्रीलांसिंग के जरिए अतिरिक्त आमदनी के स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में बॉस या सीनियर की अपेक्षाएं बढ़ेंगी, लेकिन आप उन पर खरे उतरेंगे। स्थानांतरण या प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। आज किए गए प्रयास निकट भविष्य में मजबूत आर्थिक आधार बनाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कुछ नए लोगों का फायदा मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। बॉस से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को लाभ होगा और आपकी कार्यक्षमता सभी को चकित करेगी। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित प्रगति होगी, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आपको कोई नया क्लाइंट या प्रॉजेक्ट मिल सकता है जो भविष्य में आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। प्रमोशन या स्थानांतरण का योग है। यदि आप खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो रिसर्च करें और आगे बढ़ें। फाइनेंस, कंसल्टेंसी, मीडिया या डिज़ाइन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer) आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके मन में उलझने अधिक रहेंगी। आपको यदि किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे न पड़े। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे कामो में अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए दिन पेशेवर अस्थिरता और तनाव के साथ शुरू हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें ठीक होंगी। नौकरी में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। बिजनस में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन यदि आपने हाल ही में कोई बड़ा निवेश किया है तो उसका लाभ कुछ समय बाद दिखाई देगा। रचनात्मक कार्य, डिजाइन, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जातकों के लिए शुभ समय है। आराम और विलासिता से दूर रहें और समय प्रबंधन में सुधार करें। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
ये भी पढ़ेंः Money plant: घर में इस जगह भूलकर भी ना रखें मनी प्लांट, होगा बड़ा नुक़सान!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आपको महिला मित्रों से थोड़ा सावधान रहना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोग किसी कारण से मानसिक तनाव में रह सकते हैं, जिसका असर आपके निर्णयों पर पड़ सकता है। पैसों की चिंता कुछ हद तक वास्तविक है, परंतु कुछ भ्रम और संदेह आपके खुद के मन से उपजे हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर रणनीतिक समझदारी से ही आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। बिजनस में पुरानी योजनाएं फिर से सक्रिय हो सकती हैं। व्यर्थ की सोच और शंकाओं से दूर रहें और सिर्फ व्यावसायिक फैसलों पर ध्यान दें। कोई बड़ा उधार न दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपको किसी महत्वपूर्ण संपर्क से लाभ मिल सकता है। कोई पुराना क्लाइंट या कस्टमर दोबारा आपके पास आ सकता है। व्यवसाय में रुकावटें समाप्त होंगी और आपको नई शुरुआत का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है, लेकिन कानूनी या तकनीकी अड़चनों से गुजरना पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। निवेश और व्यय में संतुलन रखें। रात का समय सामाजिक नेटवर्किंग में निवेश करें।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने करियर में आगे बढ़ने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आप कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम हासिल करने मे कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को उच्चाधिकारियों से अच्छा सहयोग मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात या विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिलने की संभावना है। मीडियाकर्मी, कलाकार और लेखक आज रचनात्मक ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि आपकी एकाग्रता बढ़ाएगी। इनकम के नए साधन बनने के संकेत हैं। बड़ी योजनाओं को शुरू करने से पहले आर्थिक सलाह जरूर लें। मित्रों के साथ आर्थिक साझेदारी से बचें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने लेने के लिए रहेगा, तभी आप कुछ नया कर पाएंगे। आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलें। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई बात सोच समझ कर बोली होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करना होगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
