Punjab

Punjab सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सफलता, 2.58 करोड़ से अधिक लोगों को मिला फ्री इलाज

पंजाब
Spread the love

Punjab News: CM Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Punjab News: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि एक साल के दौरान 2.58 करोड़ से अधिक लोगों ने आम आदमी क्लीनिकों (Aam Admi Clinics) में फ्री इलाज का लाभ उठाया। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब बना रजिस्ट्रियों के लिए ऑनलाइन समय निर्धारण और डॉक्यूमेंटेशन वाला पहला राज्य

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि पिछले एक साल में 2.58 करोड़ से अधिक लोगों ने आम आदमी क्लीनिकों (Aam Admi Clinics) में मुफ्त इलाज का लाभ उठाया। इनमें से करीब 1.08 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पहली बार आम आदमी क्लीनिकों में गए थे।

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि सरकार के डेंगू विरोधी अभियान के तहत ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ कार्यक्रम के चलते साल 2023 की तुलना में इस साल डेंगू के मामलों में लगभग 55 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है और इस बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या में 70 प्रतिशत की कमी आई है।

पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) द्वारा एस.ए.एस. नगर में पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज लोगों को समर्पित किया गया है, जहां लोग यू.जी.आई. एंडोस्कोपी, फाइब्रोस्कैन, एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड और ई.आर.सी.पी. जैसी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस संस्थान को द इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस), नई दिल्ली की तर्ज पर स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ेः Punjab: अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 9.92 करोड़ रुपये की राशि जारी: Dr. Baljit Kaur

बठिंडा में कैंसर का मुफ्त इलाज

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट समेत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तीसरे स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पंजाब कैंसर राहत कोष योजना के तहत राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, होमी भाभा कैंसर अस्पताल संगरूर, होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर मुल्लांपुर और एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट बठिंडा में कैंसर का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।