Noida

Noida: नोएडा के इन गांवों में आप भी ख़रीद सकेंगे सस्ते प्लॉट

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा के इन गांवों में प्लॉट लेने का शानदार मौका

Noida News: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जमीन (Plot) लेने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देने वाली है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली से सटे हुए यूपी के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) पर देश-विदेश के बिजनेसमैन की नजर है। गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार बढ़ते निवेश को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने नए साल 2025 में नए इंडस्ट्रियल सेक्टर (New Industrial Sector) डेवलप करने की योजना बनाई है। अथॉरिटी के प्लॉन के मुताबिक 6 नए इंडस्ट्रियल सेक्टर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जनवरी से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि जमीन अधिग्रहण में किस गांव के लोग होंगे मालामाल और किस मांग में खरीद सकेंगे सस्ता प्लॉट (Plot)…

ये भी पढ़ेंः Traffic Update: नए साल पर नोएडा के कई रास्ते रहेंगे बंद..ये रहा अपडेट

Noida Authority
Pic Social Media

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के डीजीएम सिविल विजय रावल के मुताबिक सेक्टर 161 से सेक्टर 166 तक में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और इसमें नए साल में और तेजी आने की उम्मीद है। कोशिश की जा रही है कि नए इंडस्ट्रियल सेक्टर (New Industrial Sector) हर हाल में 2025 में तैयार हो जाएं। सेक्टर 165 को इंडस्ट्रियल एरिया में तैयार करने के लिए आपसी सहमति से किसानों से जमीन ली जा रही है। इसके तहत चार गांव मोहियापुर, गुलावली, दोस्तपुर मंगरौली और नलगढ़ा की 25 से 30 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नलगढ़ा गांव की जमीन का अधिग्रहण होना बाकी

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक अथॉरिटी के पास पहले से गुलावली गांव की 90 फीसदी जमीन है, वहीं मोहियापुर और दोस्तपुर मंगरौली की जमीन के कुछ भाग पर भी प्राधिकरण का ही कब्जा है। नलगढ़ा में अभी अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होना बाकी है, जहां जमीन खरीद की दर लगभग 5300 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा..अपनी अपनी कार सम्भाल कर रखें नहीं तो..?

आईटी सेक्टर से लेकर अस्पताल, सबकुछ होगा

आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ 6 नए सेक्टर 161 से 166 इंडस्ट्रियल एरिया में तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए करीब 540 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, जिसमें से 40 प्रतिशत का अधिग्रहण हो गया है। गुलावली, मोहियापुर और नलगढ़ा गांवों में इंडस्ट्रियल सेक्टर का ज्यादातर भाग तैयार होगा, जहां आईटी-आईटीईएस हब, सरकारी दफ्तर, हॉस्पिटल, गैस स्टेशन, प्राइवेट संस्थान और धार्मिक या आध्यात्मिक केंद्र भी बनाए जाएंगे।