Punjab सरकार ने प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है।
Punjab News: पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों (Overseas Punjabis) की समस्याओं के समाधान के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। प्रदेश के एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) ने बताया कि ऑनलाइन बैठक (Online Meeting) के दूसरे सत्र में 100 से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया है। इस दौरान संबंधित सिविल और पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए मौके पर ही निर्देश दिए गए। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: सरकार ने लोहड़ी बंपर की इनामी राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की: Harpal Cheema

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रवासी पंजाबियों की हर शिकायत को सुना जा रहा है और उनकी परेशानियों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज प्राप्त शिकायतें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और अफ्रीका में बसे पंजाबियों से संबंधित थीं, जिनमें संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे और विवाह से जुड़े मामले शामिल थे।
ये भी पढ़ेः Punjab: सरकार ने लोहड़ी बंपर की इनामी राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की: Harpal Cheema

प्रवासी पंजाबियों के मामलों का निपटारा जल्द
मंत्री कुलदीप धालीवाल (Minister Kuldeep Dhaliwal) ने आगे कहा कि प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए हर महीने के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब प्रवीन कुमार सिन्हा, एआईजी अजिंदर सिंह और एनआरआई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
