मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा- गर्मी और धान बुआई के मौसम में बिजली नहीं हुई गायब
Punjab News: पंजाब सरकार ने 11 जून 2025 को बिना किसी बिजली कटौती (Power Cuts) के राज्य में 16,711 मेगावाट की रिकॉर्ड-उच्च बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह जानकारी पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Minister Harbhajan Singh ETO) ने गुरुवार को एक प्रेस बयान में दी।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Minister Harbhajan Singh ETO) ने कहा कि यह नया रिकॉर्ड पिछले दिन, 10 जून 2025 को बने 16,192 मेगावाट के रिकॉर्ड को मात्र 24 घंटे में तोड़ता है। इससे पहले, 29 जून 2024 को 16,058 मेगावाट की उच्चतम मांग दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: हमने 2022 में खेल हब का वादा किया था और आज हम इसे पूरा कर रहे हैं: CM भगवंत मान
मंत्री ईटीओ ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) के अधिकारी और कर्मचारी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनकी मेहनत को विशेष प्रशंसा का पात्र बताया।
ये भी पढ़ेंः Punjab में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, मान सरकार ने जारी किए 180 करोड़ रुपए
बिजली मंत्री हरभजन सिंह (Minister Harbhajan Singh ETO) ने आगे कहा कि गर्मी और धान की बुआई के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पहले से ही 17,000 मेगावाट बिजली की व्यवस्था कर ली थी। इस अग्रिम तैयारी के चलते पिछले दो दिनों में दर्ज की गई रिकॉर्ड मांग को बिना किसी व्यवधान के पूरा किया जा सका।
