सुरजीत सिंह चानी की रिपोर्ट
UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के गद्दी पुरवा गांव में एक प्रेमी युगल को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का युवक और मझगई की युवती को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया।स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो इस वक्त क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: विमान हादसे में 100 से ज्यादा मौत की खबर, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश थे सवार
घटना की पृष्ठभूमि में युवती द्वारा अपने जीजा के साथ मर्जी से की गई शादी है।युवती के परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध किया, बताया जा रहा है कि इसी कारण युवती के भाई ने आत्महत्या कर ली।इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को सजा देने का फैसला किया। घटना के दौरान युवक और युवती ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परंतु ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया। लेकिन फिर भी उन्हें जूते की माला पहनकर गांव में घुमाया गया। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से दोनों को छुड़वाया और सुरक्षित बाहर निकाला है।मझगई थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक इस घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
