Punjab

Punjab सरकार ने कोविड-19 को लेकर जारी की एडवाइजरी, मास्क पहनने की दी सलाह

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच पंजाब सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

Punjab News: देशभर में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामलों में बढ़ोतरी के बीच पंजाब सरकार (Punjab Government) ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक नई एडवाइजरी (New Advisory) जारी की है, जिसमें बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष रूप से मास्क पहनने की सलाह दी गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क (Mask) का उपयोग अनिवार्य करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

पंजाब में एक सप्ताह में तीन गुना बढ़े मामले

आपको बता दें कि पंजाब में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामले 3 गुना बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह जहां केवल 12 मामले दर्ज थे, वहीं अब सक्रिय मरीजों की संख्या 35 हो गई है। इस बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने और दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का 105वां दिन: 1.9 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम सहित 158 नशा तस्कर काबू

एडवाइजरी में क्या है निर्देश?

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य।

खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर स्वयं को आइसोलेट करें और इलाज कराएं।

दूसरों से संपर्क से बचें और सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतें।

स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करने के निर्देश।

खांसते या छींकते समय मुंह ढकें और बार-बार हाथ धोएं।

लॉकडाउन नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने कहा कि अभी किसी तरह के लॉकडाउन या सख्त पाबंदियों की योजना नहीं है। हालांकि, अगर आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं। सरकार ने कहा, “हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात ही बचाव है।” आम जनता से सहयोग और जिम्मेदारी की अपील की गई है।

देश में 7400 सक्रिय मामले

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देशभर में कोरोना के सक्रिय मामले 7400 तक पहुंच गए हैं। संक्रमण की तेजी से बढ़ती संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क, सामाजिक दूरी और स्वच्छता के नियमों का पालन ही इस समय सबसे बड़ा बचाव है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: अमन अरोड़ा ने कैडेटों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और वायु सेना में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

जनता से अपील

पंजाब सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। खासकर कमजोर वर्गों, जैसे बुजुर्गों और बच्चों, को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्यकर्मियों से भी सतर्कता और सुरक्षा उपायों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।