Ludhiana By-Elections

Ludhiana By-Elections: CM मान ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए मांगे वोट

पंजाब राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री बोले- ‘झाड़ू का बटन दबाकर खुद को बनाएं कामयाब’

Ludhiana By-Elections: पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव (By-Elections) को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच, सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के लिए जमकर प्रचार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लुधियाना के मतदाताओं से ‘आप’ को वोट देकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने की अपील की। उपचुनाव में 19 जून 2025 को मतदान होगा, और 23 जून को मतगणना होगी।

‘झाड़ू को वोट, लुधियाना को बनाएं कामयाब’

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने X पर लिखा, ‘आम आदमी पार्टी को वोट देने का मतलब है, अपने आप को वोट देना। 19 तारीख को झाड़ू वाले बटन को दबाकर खुद को कामयाब बनाएं और लुधियाना के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘लुधियाना वालों, हमारा चुनाव निशान मशीन पर पहले नंबर पर है और नतीजों में भी पहले आएगा। आपने पहले भी ‘आप’ को चुनकर इतिहास रचा था, इस बार 19 जून को वही इतिहास दोहराएं।’

ये भी पढ़ेंः Punjab News: सिख श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हुजूर साहिब के लिए ट्रेन शुरू

जनसभाओं में दिखा उत्साह

सीएम मान (CM Mann) ने लुधियाना पश्चिम के वार्ड नंबर 60 और 62 में आयोजित जनसभाओं में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, ‘लुधियाना पश्चिम के मतदाता समर्थक सरकार का महत्व समझते हैं। भारी संख्या में स्वेच्छा से पहुंचे लोगों का दिल से धन्यवाद। क्षेत्र की तरक्की की रफ्तार को और तेज करने के लिए 19 जून को ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को भारी मतों से जिताएं। इंकलाब जिंदाबाद।’

क्यों हो रहा है उपचुनाव?

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट (Ludhiana West Assembly Seat) इस साल जनवरी 2025 में ‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें ‘आप’ की ओर से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उतारा गया है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब में महिलाओं की नौकरी के लिए मान सरकार की ख़ास पहल

पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध: सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) लगातार पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं। लुधियाना में चुनावी माहौल के बीच उनकी सक्रियता और ‘आप’ के लिए प्रचार दर्शाता है कि पार्टी इस सीट को जीतकर क्षेत्र में अपनी मजबूती बनाए रखना चाहती है। उपचुनाव के नतीजे न केवल लुधियाना, बल्कि पंजाब की सियासत पर भी असर डाल सकते हैं।