Punjab

Punjab सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दिए 102.69 करोड़ रुपये: Dr. Baljit Kaur

पंजाब राजनीति
Spread the love

कहा – पंजाब सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: समाज के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का उत्थान और सामाजिक स्तर को ऊपर उठाना

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है। इसी दृष्टिकोण के तहत, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 102.69 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: PSEB आठवीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने टॉपर्स को दी बधाई
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 20,136 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है। आशीर्वाद योजना के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी हेतु 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

कैबिनेट मंत्री ने आगाह करते हुए बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है कि आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी हो। उसका परिवार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग अथवा अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होना चाहिए तथा पारिवारिक वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए। इन शर्तों को पूरा करने वाले परिवारों की अधिकतम दो बेटियाँ इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann की अगुवाई में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ से 268 बच्चों को मिला नया जीवन
उन्होंने आगे बताया कि यह वित्तीय सहायता सीधे डीबीटी माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है, जिससे पूर्ण पारदर्शिता और त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाता है। डॉ. बलजीत कौर ने अंत में कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग के लोगों की तरक्की, खुशहाली और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही है।