Punjab के बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामा है।
Punjab News: पंजाब में राजनीतिक हलचल फिर तेज हो गई है। पंजाब के बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का दामन थामा है। जसवीर सिंह गढ़ी (Jasvir Singh Garhi) बुधवार को आप में शामिल हो गए। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें सामाजिक न्याय व समावेशी शासन का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार की पहल.. पंजाब में शादी करने वालों को मिलेगी ये सुविधा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि, BSP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी (Jasbir Singh Garhi) के अलावा बसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. जसप्रीत सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और विधायक सुखविंदर सुक्खी मौजूद रहें।

CM Mann ने शामिल होने पर किया स्वागत
बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी के आप पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि पंजाब में आप पार्टी के परिवार में बढ़ोतरी हुई है। पंजाब बीएसपी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह गढ़ी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं, टीम रंगला पंजाब का यह कारवां लगातार बढ़ रहा है।
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने गढ़ी का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर और कांशीराम जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रूप से काम कर रही है। हम समाज के हर वर्ग के लिए न्याय, समानता और अवसर सुनिश्चित कर रहे हैं।

बसपा में मैने खुद को ठगा हुआ महसूस किया: जसवीर सिंह गढ़ी
अपने राजनीतिक कदम के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी (Jasbir Singh Garhi) ने अपनी नई राजनीतिक यात्रा पर कहा कि पार्टी में उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों के कारण उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लेना पड़ा।
उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से मैं अपनी पिछली पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों पर चुप रहा। मुझे आशा थी कि वे आत्ममंथन करेंगे और अपनी गलतियां सुधारेंगे। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, फिर मुझे ठगा हुआ महसूस हुआ। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरी राजनीतिक हत्या कर दी गई हो। उन्होंने कहा कि बसपा में कांशी राम जी के साथ खड़े कई नेताओं को किनारे कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेः Punjab: राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए मान सरकार की नई पहल, मंत्री लाल चंद ने दी जानकारी
डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही सही मायने में अंबेडकर की विरासत को हर घर तक पहुंचा सकती है। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर जी की तस्वीर वाले कैलेंडर छापे और उन्हें दिल्ली में घरों में वितरित किया। पंजाब में 50,000 सरकारी कार्यालयों में अब डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगी हुई है। उन्होंने विधायक डॉ सुखविंदर कुमार सुक्खी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बदौलत ही मैं आज आम आदमी पार्टी में आ पाया हूं।
