Delhi में मिलेगा यूरोप का मजा, जानिए क्या है योजना
Delhi News: दिल्ली वालों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बहुत ही जल्द अब यूरोप (Europe) का मजा दिल्ली (Delhi) में भी मिलेगा। इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को एक मेगा प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा आदेश दे दिया है। एलजी (LG) का डेवलपमेंट प्लान अगर सिरे चढ़ता है तो यमुना नदी की तस्वीर बदल जाएगी। दिल्ली (Delhi) की यमुना नदी टेम्स (London) और हडसन (New York) नदियों को भी पीछे छोड़ देगी। साथ ही यह प्रोजेक्ट पॉल्यूशन फ्री (Pollution Free) या नेट जीरो कार्बन ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी एक मिसाल साबित होगा। यमुना के दोनों किनारों को रोपवे/केबलवे से कनेक्ट करने की योजना है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: नए साल पर ग्रेटर नोएडा के लिए राहत भारी ख़बर

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पॉल्यूशन फ्री (Pollution Free) ट्रांसपोर्ट के तहत यमुना नदी के दोनों किनारों को रेापवे से कनेक्ट करने की योजना बनाई है। उन्होंने इस बाबत DDA को आदेश भी जारी कर दिया है। डीडीए (DDA) को इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर सर्वे करने और 1 महीने के अंदर रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। DDA की रिपोर्ट के बाद यमुना रोपवे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकता है। बता दें कि DDA की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यमुना में रोपवे या केबल से जुड़े प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ा जा सकता है या नहीं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
केबल कार की क्षमता भी जान लीजिए
इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद सुबह से रात तक लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे। प्रत्येक केबल कार करीब 50 यात्रियों की क्षमता वाली होगी। इससे लोग यमुना नदी (Yamuna River) के इस पार से उस पार तक का सफर कर सकेंगे। डीडीए नदी के दोनों किनारों पर मेट्रो स्टेशनों के आसपास ऐसे स्थानों का चयन करेगा, जहां रोपवे लगाया जाएगा। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि इस प्रोजेक्ट से बाढ़ क्षेत्र का अतिक्रमण न हो और कंक्रीटकरण भी न हो। दिल्ली के उपराज्यपाल ने निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों से कहा कि स्थानों का चयन इस प्रकार किया जाए कि वे मेट्रो/डीटीसी बस स्टॉप से पैदल की दूरी पर हो। उपराज्यपाल ने जोर देकर कहा कि इससे न केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लोगों को अपने बिजी लाइफ में भी पैदल चलने के लिए एनकरेज करेगा।
ये भी पढ़ेंः Noida के सेक्टर 22 में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का हाल पढ़ लीजिए
पॉल्यूशन से भी मिलेगा छुटकारा
रोपवे लोगों को बसों, ऑटो और प्राइवेट वाहनों के बजाय एक वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प भी उपलब्ध करवाएगा। रोपवे से एयर पॉल्यूशन भी नहीं होता है और सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी कमी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही यह लोगों को उनके रेजिडेंस या वर्कप्लेस के पास से आने जाने का एक और माध्यम मुहैया कराएगा। आपको बता दें कि डीडीए (DDA) बहुत ही जल्द यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे यमुना वाटिका को जनता के लिए समर्पित करने की तैयारी में लगा हुआ है। 450 एकड़ में फैले इस पार्क के डेवलप करने का काम फिलहाल चल रहा है। लोग यमुना नदी के किनारे लोग बेहतरीन पार्क की सुविधा का लुत्फ उठा सकेंगे।
