पंजाब के CM मान भी करेंगे विपश्यना..4 दिन विशाखापत्तनम में चलेगी साधना

पंजाब

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Maan) भी विपश्यना (Vipassana) साधना के लिए विशाखापत्तनम जाएंगे। प्राप्त सूचना के अनुसार सीएम भगवंत मान आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम में विपश्यना करेंगे।
ये भी पढ़ेंः चंडीगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो..AAR को मंज़ूरी..जानिए कब तक पूरा होगा काम?

Pic Social Media

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए विशाखापत्तनम में 4 ठहरेगें। शनिवार शाम को वे राजधानी दिल्ली लौटेंगे। उसके अगले दिन मान के गुजरात दौरे पर जा सकते हैं, जहां वे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रैलियों में शामिल होंगे।

सीएम केजरीवाल ने भी की थी विपश्यना

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हाल ही में विपश्यना पर गए थे। उन्होंने पंजाब के होशियारपुर में 3 दिसंबर 2023 तक 10 दिवसीय विपश्यना साधना में शामिल हुए थे। केजरीवाल इससे पहले भी विपश्यना के लिए जा चुके हैं। इसके बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि यहां से एक नई शक्ति मिलती है।

जानिए क्या है विपश्यना ध्यान

विपश्यना ध्यान विधि भगवान बुद्ध की मूल शिक्षाओं से निकली हुई एक विधि है। कुछ समय पूर्व यह म्यांमार में ही प्रचलित थी। भारत में आने के बाद एक बार फिर यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रही है। 10 दिन की साधना के बाद इसका तन और मन दोनों पर ही सकारात्मक असर पड़ता है।