Punjab

Punjab: पटियाला पहुंचे CM मान, बाबा साहेब की जयंती पर विद्यार्थियों को दिए खास तोहफा

पंजाब
Spread the love

Punjab: CM मान ने प्रताप सिंह बाजवा पर कसा तंज, बोले मुद्दों की राजनीति करें, लोगों को डराएं नहीं

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) आज पटियाला दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी (Punjabi University), पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामलि हुए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित SC समुदाय के विद्यार्थियों से सीएम मान ने बातचीत की और उन्हें पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (Post Matric Scholarship) और आशीर्वाद योजना के तहत करीब 730.44 करोड़ रुपये की राशि वितरित किए। सीएम मान (CM Mann) ने इस दौरान कहा कि अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। हमारी सरकार समाज के दबे-कुचले वर्गों को उनका बनता हुआ मान-सम्मान और अधिकार दिलाने तथा उनके हितों की रक्षा करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
ये भी पढे़ंः Punjab: जालंधर ब्लास्ट मामले पर CM मान ने दिया बड़ा बयान, पंजाब पुलिस को लेकर कह दी ये बात

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल एक बम गिना रहा था -50 बम आए हैं, 18 चल गए हैं, 32 बत बचे हैं। जब मैंने पूछा कि बता कहां है, तो अब वकील खोज रहा है। सीएम मान ने अपने राजनीतिक विरोधियों से कहा कि वे मुद्दों की राजनीति करें, लोगों को डराने या धमकाने का काम न करें। पंजाब की भाईचारे की सांझ को कोई तोड़ नहीं सकता। कोई इसे तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

पंजाब या पंजाबियों को गाली दी तो उसे बख्शूंगा नहीं-सीएम मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले किसी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने की कोशिश की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने पंजाब (Punjab) या पंजाबियों को गाली दी तो उसे बख्शूंगा नहीं। मुझे गाली देनी है तो दे लो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि 3-4 तो मुझे सुबह उठते ही गालियां देना शुरू कर देते हैं, ट्वीट करते हैं। यह सब उनके कल्चर का ही हिस्सा बन गया है। उन्होंने विरोधियों से कहा कि वे उन्हें तो गाली दे सकते हैं, लेकिन पंजाबियों को गाली दी तो बर्दाश्त नहीं करूंगा।

ये भी पढे़ंः Punjab: गरीबों के चेहरे पर मुस्कान ला रही मान सरकार की यह योजना, बेटी की शादी में मिल रही आर्थिक मदद

लड़कियों को राजनीति में आने का सीएम ने दिया न्योता

सीएम ने यूनिवर्सिटी (University) में युवाओं से कहा कि उन्हें राजनीति में भी जरूर आना चाहिए, खासकर महिलाओं और युवतियों को। सीएम मान ने कहा कि भले ही चुनाव न लड़ें, लेकिन कम से कम उन्हें इतना पता होना चाहिए कि कौन अच्छा काम कर रहा है और कौन खराब, क्योंकि राजनीति आपका भविष्य तय करती है। ऐसे में नेताओं के बारे में पता होना आवश्यक है, तभी आप अपनी राय बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि मुझे वोट दो, लेकिन अच्छे लोग चुनकर विधानसभा में भेजो, वरना किसी के भी कहने पर मतदान करना पड़ेगा।

गटर साफ करने के लिए गटर में उतरना पड़ेगा

उन्होंने कहा कि गटर साफ करने के लिए गटर में उतरना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या पता अगली मंत्रिमंडल में दो-चार यहां से बैठे हों। वक्त बहुत बड़ी चीज़ है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कहते थे कि हम हारते नहीं हैं, वे आज तलाशे नहीं मिल रहे हैं। अत: वह खुदा का बैर रहता है। पहले वालों की नीयत में खोट था, इसलिए वे दूर हो गए।

यूनिवर्सिटी कैंपस में गुरु तेग बहादुर की याद में होगा शानदार समागम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि उन्हें न रेत, न ढाबे, न बजरी और न बसों में हिस्सा लेना है। उन्हें आपके सुख-दुख में बस हिस्सा लेना है। वहीं, उन्होंने कहा कि इस साल हम गुरु तेग बहादुर का 350वां साल मना रहे हैं। गुरु साहिब पटियाला के ज्यादातर गांवों में रहे हैं। ऐसे में अब वहां-वहां कीर्तन होंगे, दीवान लगेंगे। वहीं यूनिवर्सिटी कैंपस में भी उनकी याद में शानदार समागम करवाएंगे।