The coming days in Punjab are even more dangerous! The weather can break all the records so far

Punjab News: पंजाब में गर्मी को लेकर मौसम विभाग की खतरनाक चेतावनी

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: जून महीने की गर्मी ने पूरे देश को झुलसा दिया है। पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पंजाब और आसपास के इलाकों में तापमान और तेजी से बढ़ने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह के हालात दिख रहे हैं वो स्थितियां वर्तमान में चल रही लू का हिस्सा हैं। फिलहाल, भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं लू का सितम आगे भी जारी रहने की संभावना है।

पंजाब सरकार ने जारी की चेतावनी

पंजाब सरकार ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि वो अधिक पानी पिएं, अधिक गर्मी के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पंजाब सरकार ने लोगों को हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।