डॉ. बलजीत कौर ने कहा- 2024-25 में 22.64 लाख लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का मिला लाभ
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पेंशनधारकों (Pensioners) और विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, बच्चों और विकलांगों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री मान की सरकार ने पदभार संभालने के बाद अब तक कुल 16847.83 करोड़ रुपये की राशि जरूरतमंदों में वितरित की है।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के सरकारी अध्यापकों के लिए गुड न्यूज, मान सरकार ने 415 शिक्षकों का किया प्रमोशन

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2022-23 में 3651.08 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई, जिससे 21.26 लाख लाभार्थियों को लाभ मिला। इसके बाद, 2023-24 के दौरान 3950.68 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई, जिससे 22.11 लाख लाभार्थियों को लाभ हुआ। इसी तरह, 2024-25 के दौरान 3708.57 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई और 22.64 लाख लोग इस योजना से लाभान्वित हुए। इस प्रकार, अब तक वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 11310.33 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने आगे बताया कि इसके अलावा विधवाओं और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 1013.07 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई और 5.84 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिला। इसी प्रकार, 2023-24 के दौरान 1084.92 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई तथा 6.11 लाख लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिला।
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, पंजाब में न्यूनतम मजदूरी जल्द होगी दोगुनी
उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 1042.63 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई तथा 6.47 लाख लोगों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया गया। इस प्रकार, राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विधवाओं और निराश्रित महिलाओं के लिए कुल 3140.62 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।
