Punjab: पंजाब में मजदूरों को मिलेगी बड़ी राहत, मान सरकार करेगी न्यूनतम वेतन दोगुना
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार न्यूनतम मजदूरी को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बहुत ही जल्द न्यूनतम मजदूरी की जल्द ही नई दरें लागू करने जा रही है। यह जानकारी प्रदेश के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद (Tarunpreet Singh Sond) ने विधानसभा में देते हुए कहा कि प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wage) की दरें बढ़ाना समय की मांग है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि न्यूनतम मजदूरी दो तरीकों से बढ़ाई जाती है। पहला तरीका यह है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई वृद्धि के आधार पर साल में दो बार, 1 मार्च और 1 सितंबर को मजदूरी में संशोधन किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इसके तहत आखिरी वृद्धि 1 सितंबर 2024 को की गई थी और अगली वृद्धि 1 मार्च 2025 से आगामी कुछ दिनों में लागू कर दी जाएगी।
ये भी पढे़ंः Punjab News: CM Mann की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल ने शिक्षा नियमों में संशोधन को दी मंजूरी

दो गुना होगा न्यूनतम मजदूरी
भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) के मंत्री सौंद ने बताया कि दूसरा तरीका न्यूनतम मजदूरी के बेस रेट में वृद्धि करना है। उन्होंने इसको लेकर कहा कि इस विषय में भी प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल वृद्धि कर दी जाएगी, जिससे नया बेस वर्ष 2025 होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले न्यूनतम मजदूरी के बेस रेट में आखिरी संशोधन साल 2012 में किया गया था। उन्होंने कहा कि अब 2025 को एक नया मील का पत्थर बनाते हुए न्यूनतम मजदूरी को इस वर्ष दोगुना किया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए अभी मिल रहा है कितना वेतन
न्यूनतम मजदूरी को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए पंजाब सरकार (Punjab Government) के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब में उद्योगों/फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों/कर्मचारियों के विषय में श्रम विभाग ने 1 सितंबर 2024 से न्यूनतम मजदूरी की दरें भारत सरकार द्वारा प्राप्त उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के मुताबिक निर्धारित कर दी थीं। इसके तहत, अशिक्षित श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 10,996 तय किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: CM Mann के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों को दी मंजूरी
इसी प्रकार अर्ध-शिक्षित श्रमिकों के लिए मासिक वेतन 11,776 निर्धारित किया गया है, शिक्षित श्रमिकों के लिए मासिक वेतन 12,673 तय किया गया है। उच्च-शिक्षित श्रमिकों के लिए मासिक वेतन 13,705 निर्धारित किया गया है, स्टाफ कैटेगरी-ए के लिए मासिक वेतन 16,166 रखा गया है, स्टाफ कैटेगरी-बी के लिए मासिक वेतन 14,496 निर्धारित किया गया है, स्टाफ कैटेगरी-सी के लिए मासिक वेतन 12,996 निर्धारित किया गया है। स्टाफ कैटेगरी-डी के लिए मासिक वेतन 11,796 निर्धारित किया गया है।
