Punjab: पंजाब सरकार का शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए एक और बड़ा कदम
Punjab News: पंजाब के सरकारी अध्यापकों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने राज्य की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। पंजाब की शिक्षा व्यवस्था (Education System) को ठीक करने के लिए मान सरकार कई अभियान चला रही है, जिसका असर है कि पंजाब के बंद होते सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों (Private Schools) जैसी पढ़ाई हो रही है। इसी क्रम में पंजाब के 415 शिक्षकों को हेडमास्टर पद पर पदोन्नति (Promotion) दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के अनुसार 398 मास्टर/मिस्ट्रेस और 17 ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर्स (BPEO) को हेडमास्टर/हेडमिस्ट्रेस के रूप में प्रमोट करने का मान सरकार ने फैसला लिया है। इन सभी शिक्षकों को एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि के तहत कार्य करना होगा।
ये भी पढे़ंः Farmers Protest: हम किसानों के साथ लेकिन बॉर्डर खोलना भी जरूरी: CM Mann

शिक्षा मंत्री बैंस (Education Minister Bains) ने जानकारी दी कि यह प्रमोशन 29 मई 2024 और 5 अगस्त 2024 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी सीनियरिटी लिस्ट को आधार बनाकर किया गया है। मंत्री बैंस ने पदोन्नत शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वे छात्रों के लिए और अधिक प्रभावी तथा सशक्त शिक्षण वातावरण तैयार करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करें।
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने आगे कहा कि इन पदोन्नतियों से न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि इससे शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव आएगा। पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को मान्यता देते हुए उन्हें अधिक जिम्मेदारी सौंप रही है, जिससे स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, अब गरीब छात्रों को भी प्राइवेट स्कूलों में मिलेगा दाखिला
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों के प्रशिक्षण और छात्रों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। यह कदम शिक्षा सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है, जिससे छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होगा और शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी।
