सीएम भगवंत मान ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की और पंजाब के अहम मुद्दों को मजबूती से उनके सामने रखा।
Punjab News: नई दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल (Governing Council) की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य विषय ‘विकसित राज्यों के लिए विकसित भारत @2047’ था, जिसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप (Roadmap) पर गहन चर्चा हुई। बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। पढ़िए पूरी खबर…

PM मोदी की अपील: ‘टीम इंडिया’ बनकर करें काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बैठक में जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के एकजुट प्रयासों से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा, “भारत तभी विकसित होगा, जब हर राज्य विकसित होगा। यह 140 करोड़ नागरिकों की साझा इच्छा है। ‘टीम इंडिया’ (Team India) की भावना के साथ काम करके हम 2047 तक विकसित भारत का सपना जरूर साकार करेंगे।” पीएम ने सभी राज्यों से एकजुट होकर इस दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को फिर मिलेगा इस पेंशन का लाभ

CM भगवंत मान ने रखा मजबूत पक्ष
बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के माध्यम से पानी छोड़ने के प्रयासों, डैम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती, और सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के समाधान पर पंजाब का रुख स्पष्ट किया। सीएम मान ने SYL को लेकर पंजाब पर डाले जा रहे दबाव का विरोध दर्ज किया। इसके साथ ही, उन्होंने हरिके हेडवर्क्स की सफाई के लिए 600 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान की मांग भी की।
बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) ने विकसित भारत को प्रत्येक नागरिक का साझा सपना बताते हुए कहा कि इसे साकार करने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने राज्यों से नीति आयोग के साथ मिलकर विकास योजनाओं को गति देने और समन्वय बढ़ाने की अपील की। यह बैठक भारत के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
