Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को फिर मिलेगा इस पेंशन का लाभ

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab में पुरानी पेंशन योजना पर नया नोटिफिकेशन, सैकड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत कुछ विशेष श्रेणियों के उन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) का विकल्प चुनने की अनुमति दी गई है, जिनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2004 के बाद हुई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि मान सरकार ने इस फैसले को पंजाब सिविल सेवा (Punjab Civil Services) नियमों में संशोधन के जरिए लागू किया है। इस संशोधन का औपचारिक ऐलान नोटिफिकेशन नंबर G.S.R. 34Const/Arts/309 और 187/ए.एम.डी. (11)2025 के तहत किया गया, जिसे 22 मई 2025 को जारी कर 23 मई 2025 को पंजाब सरकार के गजट (एक्स्ट्रा) में प्रकाशित किया गया।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: CM मान ने दोहराया: “भ्रष्टाचार के प्रति कोई रियायत नहीं बरती जाएगी”

किन कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ?

वे कर्मचारी जो 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त हुए हैं, लेकिन उनकी भर्ती का विज्ञापन 1 जनवरी 2004 से पहले निकला था, उन्हें पुरानी पेंशन योजना चुनने का अधिकार दिया गया है।

इसके अलावा, हमदर्दी आधार पर नियुक्त वे कर्मचारी, जिनकी याचिका 1 जनवरी 2004 से पहले प्राप्त हुई थी और जो सभी मानदंडों के अनुसार पात्र थे, वे भी OPS के लिए योग्य माने जाएंगे।

चयन न करने पर क्या होगा?

नोटिफिकेशन (Notification) में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई पात्र कर्मचारी तीन महीनों के भीतर अपना विकल्प स्पष्ट नहीं करता, तो उसे स्वतः नई पेंशन योजना (NPS) में शामिल कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने पंजाब प्रबंधन और नगरपालिका संपत्ति हस्तांतरण नियम

कर्मचारियों को मिली राहत

यह फैसला उन हजारों कर्मचारियों के लिए राहत बनकर आया है जो सिर्फ थोड़ी सी देरी से नियुक्त होने के कारण पुरानी पेंशन योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। अब उन्हें OPS चुनने का अवसर मिलेगा, जो लंबे समय से कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शामिल था।