Bhopal

Bhopal: मेट्रो निर्माण की वजह से अगले 1 महीने तक बंद रहेगा ये रूट

मध्यप्रदेश
Spread the love

Bhopal: 1 महीने तक बंद रहेगा ये मार्ग, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

Bhopal News: भोपाल के लोगों के लिए बड़ी और अहम खबर है। आपको बता दें कि भोपाल मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना (Bhopal Metro Rail Project) के निर्माण कार्य के तहत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन (New Metro Station) बनाया जा रहा है। इसके लिए आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुल बोगदा निर्माण कार्य के दौरान 28 मई से 27 जून तक ट्रैफिक डायवर्ट (Traffic Diverts) रहेगा, भोपाल पुलिस ने इस क्षेत्र के लिए डायवर्जन प्लान (Diversion Plan) लागू किया है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: सिंहस्थ 2028 को लेकर CM मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टॉकीज और प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की तरफ आने जाने वाला मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। हल्के और दो पहिया वाहन के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक ओर का मार्ग बंद रहेगा।

Pic Social Media

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

आपको बता दें कि भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए प्रभात चैराहा से बोगदा पुल होकर भारत टॉकीज या रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा -परिहार चौराहा (अशोका गार्डन) – 80 फीट रोड़- स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टॉकीज ओव्हर ब्रिज-संगम टॉकीज तिराहा होकर भारत टॉकीज और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार भारत टॉकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफॉर्म नंबर 6 से प्रभात चैराहा की तरफ आवागमन करने के लिए संगम टॉकीज तिराहा-भारत टॉकीज ओव्हर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड़-परिहार चैराहा(अषोका गार्डन) से प्रभात चैराहा की तरफ आवागमन कर सकेंगे।
हल्के वाहन-दो पहिया वाहन- बोगदा पुल से भारत टॉकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से शिव मंदिर (जिंसी के सामने) तक एक ओर के मार्ग का प्रयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः MP News: भिंड को मिला 117 करोड़ का तोहफा, CM मोहन यादव ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात

पुलिस ने की यह अपील

नगरीय पुलिस भोपाल ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में उक्त प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रयोग नहीं करें। ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर ट्रैफिक मोबाइल नंबर 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें,