Rajasthan

Rajasthan: पत्नी संग सिंदूर यात्रा में शामिल हुए CM भजनलाल, बोले ऑपरेशन सिंदूर संकल्प और जज्बे का प्रतीक

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर पर CM भजनलाल बोले, नया भारत दुश्मन को घर में घुसकर देता है जवाब

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय सेना की जमकर तारीफ करते हुए पाकिस्तान पर जुबानी हमला बोला। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मजबूत नेतृत्व में हमारी सेना ने बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को ऑपरेशन सिंदूर (Sindoor Yatra) के जरिए से कड़ा सबक सिखाने का काम किया है। सीएम शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को भारत की ताकत का अहसास भी कराया है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) जयपुर में आयोजित ‘सिंदूर यात्रा’ (Sindoor Yatra) में पत्नी के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंदूर बहनों के माथे की शोभा होने के साथ ही हमारी संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। इस यात्रा के जरिए से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की गाथा जन-जन तक पहुंचेगी।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ CM भजनलाल की सख्त कार्रवाई जारी, कई अफसर सस्पेंड

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवादियों को कल्पना से परे सजा दी जाएगी और इसके मात्र कुछ ही दिन बाद भारतीन सेना और वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंक के अड्डों पर करारा प्रहार कर उन्हें तहस-नहस कर देने का काम किया।

ऑपरेशन सिंदूर संकल्प और जज्बे का प्रतीक

सीएम शर्मा (CM Sharma) ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता देशवासियों के संकल्प और जज्बे का प्रतीक है। भारत की अखंड एकता ने आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया है कि आततायियों को सबक सिखाने के लिए देशवासी पूरी तरह एकजुट है। सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बहादुर जवानों को धन्यवाद दिया तथा वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की जांबाज बेटियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि कैसे हमारी सेना ने विश्व के सामने भारत की सैन्य ताकत और नारी शक्ति का परचम लहराया।

Pic Social Media

सीएम भजनलाल की पत्नी गीता देवी भी तिरंगा यात्रा में शामिल

भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित सिंदूर यात्रा में प्रदेश की महिलाओं के साथ सीएम शर्मा (CM Sharma) की पत्नी गीता देवी भी शामिल हुई। हवामहल से शुरू हुई यात्रा बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार से होती हुई छोटी चौपड़ पर सम्पन्न हुई। सिंदूर यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस यात्रा में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जयपुर सांसद डॉ. मंजू शर्मा, जयपुर नगर निगम हैरिटेज महापौर कुसुम यादव, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर भी शामिल हुईं।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल ने की लंबित कोर्ट मामलों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) को जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में बड़ा बदलाव आया है। इस नए भारत में हमारी सेना दुश्मन को उसके घर में घुसकर धूल चटाती है। हमारे वीर जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है।