Punjab

Punjab: अमृतसर नगर निगम में AAP हुई मजबूत, 4 निर्दलीय पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के अमृतसर नगर निगम में आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है।

Punjab News: पंजाब के अमृतसर नगर निगम (Amritsar Municipal Corporation) में आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। रविवार को यहां के 4 निर्दलीय पार्षद (Independent Councilor) ‘आप’ में शामिल हो गए। वहीं पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा (Aman Arora) और कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर, वरिष्ठ नेता दीपक बाली और डॉ. सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में इन पार्षदों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार की रूफटॉप सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता, PSPCL को दिया 11.39 करोड़ रुपये का इनाम

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि वार्ड नंबर-32 से स्वतंत्र पार्षद जगमीत सिंह घुल्ली, वार्ड नंबर-85 से पार्षद नताशा गिल, वार्ड नंबर-70 से पार्षद विजय कुमार भगत और वार्ड नंबर-4 से पार्षद मनदीप सिंह औजला ने आम आदमी पार्टी में अपनी सदस्यता ली।

सभी पार्षदों ने कहा कि वे ‘आप’ की जनहितैषी नीतियों और ‘आप’ के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) के काम से प्रभावित हैं, जिसके चलते उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पार्टी में उचित सम्मान और मान्यता का आश्वासन दिया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab: तरुणप्रीत सौंध ने खन्ना में नए पंचायत भवन का किया उद्घाटन, 3 करोड़ रुपये की ग्रांट से होगा विकास

इस अवसर पर आप अमृतसर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलजिंदर सिंह ढिल्लों, शहरी अध्यक्ष मुनीश अग्रवाल, पार्षद जतिंदर सिंह मोती भाटिया, अजीत सिंह बिट्टू और अमीर सिंह घुल्ली भी मौजूद रहें।