Yeida Plot Scheme: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेने का शानदार मौका
Yeida Plot Scheme: अगर आप भी भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट यानी नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) के पास प्लॉट लेने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम करीब करीब पूरा कर लिया गया है। एयरपोर्ट के आस पास काफी तेजी से विकास हो रहा है। इसी क्रम में यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) इसी वित्तीय वर्ष में एक और प्लॉट योजना निकालने की योजना में है। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) में आवासीय प्लॉट योजना (Plot Scheme) के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्लॉट सेक्टर 18 में आवंटित होंगे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की बेटी को मिला 1.80 करोड़ का पैकेज

नवंबर में आई थी 451 प्लॉट की योजना
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण ने चालू वित्त वर्ष में अभी तक 2 आवासीय प्लॉट योजनाएं निकाली हैं। पहली जुलाई में 363 प्लॉट और दूसरी नवंबर में 451 प्लॉट की योजना प्राधिकरण ने निकाली गई थी। पहले योजना में 2 लाख से अधिक आवेदन आए थे, जबकि नवंबर में निकाली गई योजना में एक लाख से अधिक आवेदन मिले।
ये भी पढ़ेंः Noida: सस्ती क़ीमत पर अथॉरिटी के प्लॉट..ये रही डिटेल
जानिए कहां आवंटित होंगे प्लॉट
यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) क्षेत्र में आवासीय प्लॉटों की मांग को देखते हुए इस वित्त वर्ष में एक ओर आवासीय प्लॉट योजना निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया के मुताबिक आवासीय प्लॉट योजना के लिए रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पंजीकरण होते ही योजना निकाल दी जाएगी।
नोएडा के सेक्टर 18 में जिन ब्लॉक की जमीन अभी आवंटित नहीं हुई है। उनमें यह योजना निकाली जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने 2009 में सेक्टर 18 व 20 में प्लॉट योजना निकाली थी। लेकिन जमीन को लेकर कानूनी विवाद होने के कारण प्राधिकरण कई प्लॉटों को विकसित नहीं कर पाया था। कोर्ट से कानूनी विवाद समाप्त होने के बाद प्राधिकरण ने जमीन पर कब्जा ले लिया है। इसी जमीन पर प्राधिकरण ने प्लॉट योजना निकालने की योजना है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पूरे हो जाएंगे आवासीय सेक्टर
प्राधिकरण की आगामी योजना के बाद आवासीय सेक्टर पूरी तरह से संतृप्त हो जाएंगे। इसके बाद आवासीय प्लॉट योजना के लिए प्राधिकरण को मास्टर प्लान 2041 में नियोजित सेक्टर की तरफ रुख करना होगा। मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण ने नए नियोजित सेक्टरों में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा में भी प्लॉट लेने का अच्छा मौका
आपको बता दें कि इससे पहले, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में लेफ्ट आउट यानी पहले की योजनाओं में बचे हुए आवासीय प्लॉटों की योजना निकाली है। 10 आवासीय प्लॉटों को ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस साल सभी लेफ्ट आउट संपत्तियों को आवंटित करने पर जोर देगा।
इस योजना में 51.51 व 500 वर्गमीटर के एक-एक और 220 वर्गमीटर के 8 प्लॉट शामिल हैं। ये प्लॉट ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-दो, डेल्टा-दो और बीटा-दो में स्थित हैं। एसीईओ आशुतोष द्विवेदी के मुताबिक इस योजना में 25 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस जमा करने की तारीख 28 जनवरी है।
प्लॉटों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से होगा। साथ ही प्राधिकरण ग्रुप हाउसिंग योजनाओं के बचे हुए फ्लैट, प्लॉटों और दुकानों की भी योजना लाएगा। लेफ्ट आउट फ्लैट, मकानों और दुकानों की योजनावार लिस्ट तैयार हो रही है। किस्त जमा न करने व अन्य कारणों से आवंटन निरस्त हो चुके हैं, उन्हें योजना में शामिल किया जा रहा है।
