Punjab के मंत्री तरुणप्रीत सौंध ने कहा कि नवनिर्मित भवन विभाग से संबंधित बैठकों के आयोजन के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा।
Punjab News: पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने खन्ना में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय (Panchayat Office) की नई इमारत का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ब्लॉक खन्ना (Block Khanna) के विभिन्न गांवों की पंचायतों के लिए 3 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की।
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार ने ऑनलाइन NRI मिलनी में 100 से अधिक शिकायतों का समाधान किया
कैबिनेट मंत्री सौंध ने कहा कि नवनिर्मित भवन विभाग से संबंधित बैठकों के आयोजन के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में उनकी सरकार “चोर मुक्त मिशन” चला रही है।
मंत्री सौंध ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में खन्ना का कोई विकास नहीं हुआ। उनका कहना था कि कांग्रेस ने खन्ना में केवल बाहोमाजरा में अवैध शराब फैक्ट्री लगाई और कोरोना काल में शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंजी साहिब के पास खाली ट्रक खड़ा कर शराब तस्करों के हवाले किया जाता था, और एफिडेविट ने कांग्रेस नेताओं की भूमिका को उजागर किया है।
पंजाब में पंचायतों की नई दिशा
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने यह भी बताया कि पंजाब में 90 प्रतिशत पंचायतें अब आम आदमी पार्टी से हैं, जो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच को समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश चुने हुए पंच-सरपंच युवा वर्ग से हैं, और 70 प्रतिशत सरपंचों की उम्र 25 से 40 साल के बीच है। मंत्री ने पंचायतों को सलाह दी कि वे जनहित में फैसले लें और सरकारी ग्रांट का पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल कर गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया कराएं।
ये भी पढ़ेः Punjab के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, मंत्री हरजोत बैंस ने किया बड़ा ऐलान!
पंचायती राज की अहम भूमिका
पंचायत मंत्री सौंध (Panchayat Minister Sond) ने पंचायतों की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि वे गांवों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्य जनता की सलाह से गांवों के विकास के लिए होना चाहिए। मंत्री ने सभी पंचायतों को आश्वासन दिया कि गांवों के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी, और पंचों-सर्पंचों से गांवों को स्वच्छ, हरा-भरा और पॉल्यूशन मुक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
