Patna News: ग्रामीण कार्य विभाग के नव निर्मित आंतरिक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री डॉ. अशोक चौधरी द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम, विश्वेश्वरैया भवन (5वें तल), पटना में आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेः Patna: ‘दलित समागम’ में शामिल हुए CM नीतीश, HAM ने किया था आयोजन

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि विभाग के कार्यों को अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नया आंतरिक कार्यालय एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया कार्यालय प्रशासनिक कार्यों को अधिक गति प्रदान करेगा और विभाग की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाएगा।

ये भी पढ़ेः Dr Rajendra Prasad: देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि आज.. CM नीतीश ने किया नमन
कार्यक्रम विधान सभा सत्र के उपरांत संपन्न हुआ, जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उद्घाटन समारोह के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
